Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लिटिल एंजल बोर्डिंग स्कूल की नई पहल, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: लिटिल एंजल बोर्डिंग स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2083 के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली के माध्यम से निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, अनुशासन प्रमुख, खेलकूद संयोजक तथा अन्य छात्र प्रतिनिधियों का बैज वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

विद्यालय के प्रिंसिपल सन्नी पाख्रिङ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक निदेशक मणि पाख्रिङ ने नवनिर्वाचित छात्र नेतृत्व को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व अधिकार से अधिक जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, व्यवहार में सुधार तथा समाज में सम्मानजनक पहचान स्थापित करने का आधार भी है। छात्र जीवन में प्राप्त नेतृत्व का अवसर भविष्य के सफल करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

मणि पाख्रिङ ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधि ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय की गरिमा को और ऊँचा उठाएंगे।

इस अवसर पर प्रिंसिपल सन्नी पाख्रिङ ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक मतदान प्रणाली से चुने गए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनके नेतृत्व कौशल की वास्तविक परीक्षा शुरू होती है।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व व्यक्ति की सोच, व्यवहार, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को विकसित करता है। विद्यार्थियों को विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था का पालन करते हुए अपने साथियों के लिए आदर्श बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्र जीवन में नेतृत्व का अवसर मिलना एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसका उपयोग सीखने, सेवा और जिम्मेदारी निभाने के माध्यम के रूप में करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका मीरा राई पाख्रिङ की विशेष उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के साथ ही नवनिर्वाचित छात्र नेतृत्व ने विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विद्यालय के अनुसार, समारोह में शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।