Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोकतंत्र की रक्षा के लिए 'वोटर अधिकार यात्रा' की मोतिहारी से होगी शुरुआत

स्टेट डेस्क, एन.के. सिंह |

यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को उनके वोट के अधिकार के प्रति है जागरूक करना।

पूर्वी चंपारण: सर्किट हाउस, मोतिहारी में 25 अगस्त, 2025 को 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, यात्रा कोऑर्डिनेटर और हरिद्वार से विधायक काजी निजामुद्दीन, और पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय मौजूद थे।

प्रेस वार्ता के दौरान, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने 'वोट चोरी' को लोकतंत्र की सबसे बड़ी बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी के नेतृत्व में, इस बीमारी के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वोट जनता का अधिकार है और कोई भी शक्ति इसे छीन नहीं सकती। डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि महात्मा गांधी की कर्मभूमि पूर्वी चम्पारण से पूरे बिहार और देश में वोट अधिकार की आवाज बुलंद होगी, जो वोट चोरी के खिलाफ एक नई आजादी की लड़ाई की शुरुआत होगी।

यात्रा कोऑर्डिनेटर काजी निजामुद्दीन ने इस यात्रा को सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत इस विश्वास के साथ की है कि अब गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का वोट लूटा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है। जिस तरह महात्मा गांधी ने चंपारण से सत्याग्रह की शुरुआत की थी, उसी तरह अब यहां से वोट चोरी के खिलाफ एक नए सत्याग्रह का बिगुल बजेगा।

जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी चम्पारण का कांग्रेस परिवार पूरी ताकत और संकल्प के साथ इस यात्रा की सफलता सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को जब राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मोतिहारी पहुंचेगी, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का एक ऐतिहासिक आंदोलन होगा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनका वोट ही उनका असली अधिकार और ताकत है, और कांग्रेस पार्टी इस अधिकार की रक्षा के लिए अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी।

यात्रा का रूट चार्ट

28 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली यह यात्रा फूलवरिया पुल (आगमन एवं स्वागत पूर्वी चम्पारण जिला में) से शुरू होगी। इसका पहला चरण ढाका विधानसभा में होगा, जिसमें यह यात्रा मदनी चौक (चन्दनबारा), कुसमेहवा चौक, खेरवा चौक, और पीपरा औरछैया चौक से गुजरेगी। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे ढाका के सिटी होटल में लंच ब्रेक और विश्राम होगा।

दोपहर 04:00 बजे यात्रा गांधी चौक, ढाका पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और संबोधन के साथ फिर से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा ढाका के आजाद चौक से होते हुए चिरैया विधानसभा में प्रवेश करेगी। चिरैया में यह यात्रा बाबा मस्त राम कॉलेज, डी०पी०एस० स्कूल, गंगापीर, राघोपुर, चिरैया चौक, नुकड़ सभा, सेनुवरिया, दुर्गा मंदिर, 50 खड़तरी पंचायत के नयका टोला चौक और लालबेगिया बाजार से गुजरेगी।

शाम 05:30 बजे यह यात्रा मोतिहारी विधानसभा के लालबेरिया घाट, मोतिहारी से होते हुए संतपुर, भरवलिया चौक, बंजरिया हाई स्कूल चौक, कमिटी चौक, छतौनी चौक, और मीना बाजार से गुजरेगी। अंत में, शाम 05:45 बजे मोतिहारी के नगर थाना के पास महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने मोतिहारी के जनमानस को संबोधित किया जाएगा और गांधी स्मारक में माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा सुगौली विधानसभा में सेमरा चौक और वनस्पति देवी स्थान से होते हुए छपवा चौक तक जारी रहेगी।