Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

लोजपा कार्यकर्ताओं ने युवा आयोग गठन पर मनाया उत्सव

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

लोजपा कार्यकर्ताओं ने युवा आयोग गठन पर मनाया उत्सव, चिराग पासवान को बताया युवाओं की आवाज़

बिहार सरकार द्वारा युवा आयोग के गठन की घोषणा के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया।

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष धरनीधर मिश्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जब से राजनीतिक सफर शुरू किया, तभी से वे बिहार में युवा आयोग की स्थापना की मांग करते रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों के चलते सरकार को यह ऐतिहासिक निर्णय लेना पड़ा, जो उनकी दूरदर्शिता और युवाओं के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विजय यादव, नगर निगम अध्यक्ष सत्रुधन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। 'चिराग पासवान जिंदाबाद' के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने युवा आयोग को युवाओं के लिए नई आशा की किरण बताया।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला राज्य के युवाओं को एक ऐसा मंच देगा, जहां वे अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सकेगी। साथ ही, यह आयोग रोजगार, शिक्षा और नेतृत्व जैसे अहम मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को युवाओं का सच्चा प्रतिनिधि करार देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की उम्मीद जताई।