Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वरिष्ठ उद्योगपति मुर्लीधर रुंगटा ने फ्यूचर विंग्स एजुकेशनल कंसल्टेंसी का उद्घाटन किया

स्टेट डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: महानगरपालिका–आदर्शनगर स्थित रुंगटा मॉल के दूसरे तल पर स्थित फ्यूचर विंग्स एजुकेशनल कंसल्टेंसी का एक समारोह के बीच उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीरगंज के वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी मुर्लीधर रुंगटा तथा मधेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालबाबु राउत गद्दी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर कंसल्टेंसी का उद्घाटन किया।

उक्त कार्यक्रम में कंसल्टेंसी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर अकादस मुस्तफा अर्जू की विशेष उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सामुदायिक प्रहरी छपकैया के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हाजी ग्यासुद्दीन ठकुराई, नारायण रुंगटा, वरिष्ठ उद्योगपति अनिल अग्रवाल, वार्ड नंबर 3 के अध्यक्ष बैजुलाल स्वर्णकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कंसल्टेंसी द्वारा विशेष रूप से छात्रों को भारत के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश से लेकर पढ़ाई पूरी होने तक संपूर्ण सहयोग प्रदान करने की जानकारी दी गई। साथ ही, एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए बांग्लादेश और भारत में अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा अन्य सभी कोर्सों के लिए भारत में अध्ययन की व्यवस्था किए जाने की बात बताई गई।
छात्रों को आकर्षित करने के लिए कंसल्टेंसी द्वारा आकर्षक उपहार (गिफ्ट) और किफायती शुल्क (अफोर्डेबल फीस) की व्यवस्था भी की गई है। कंसल्टेंसी ने भविष्य में छात्रों के शैक्षिक मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अवसरों को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया है।