Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विकास, शिक्षा सुधार लक्ष्य: शिक्षा मंत्री

स्टेट डेस्क, एन के सिंह।

पश्चिम चंपारण के बगहा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संगठन पर फोकस। विकास मॉडल, शिक्षा सुधार और बूथ स्तर की राजनीति पर जोर।

पश्चिम चंपारण : बगहा में आयोजित जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम भर नहीं था, बल्कि यह बिहार की राजनीति, शासन और संगठन की दिशा को एक साथ रेखांकित करने वाला मंच बनकर उभरा। एक निजी होटल में हुए इस आयोजन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी ने कार्यक्रम को स्पष्ट राजनीतिक और नीतिगत स्वर दिया। मंच से जो बात सबसे स्पष्ट होकर सामने आई, वह यह थी कि सत्ता की स्थिरता और विकास की निरंतरता का असली आधार पार्टी का कार्यकर्ता होता है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने यह साफ किया कि जनता दल यूनाइटेड की पहचान उसके नीतिगत फैसलों से पहले उसके कैडर और जमीनी कार्यकर्ताओं से बनती है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल की रीढ उसके कार्यकर्ता होते हैं और जब कार्यकर्ता सम्मानित, सशक्त और भरोसेमंद होते हैं, तभी संगठन मजबूत बनता है। बगहा का यह आयोजन उसी सोच का विस्तार था, जहां सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी बोध कराया गया।

बिहार के विकास मॉडल को मिल रही वैश्विक पहचान

कार्यक्रम का राजनीतिक केंद्रबिंदु बिहार के विकास मॉडल पर रहा। शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में बीते वर्षों में जो विकास की लकीर खींची गई है, वह अब केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं रही। दुनिया के अन्य हिस्सों में भी बिहार के शासन मॉडल और विकास योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। यह दावा केवल आत्मप्रशंसा नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक स्थिरता और नीति निरंतरता की ओर संकेत करता है, जिसने बिहार की छवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदला है। मंत्री ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतिफल बताया।

शिक्षा व्यवस्था पर सीधा और स्पष्ट संदेश

शिक्षा मंत्री ने यह स्वीकार किया कि राज्य के कुछ जिलों और विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी एक वास्तविक चुनौती रही है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार अब इस स्थिति को स्वीकार करने के बजाय समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य यह है कि किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी बच्चों की पढाई में बाधा न बने।
उन्होंने बताया कि विभाग स्तर पर वास्तविक जरूरतों का आकलन किया जा रहा है और जहां शिक्षक कम हैं, वहां जरूरत के अनुसार पारदर्शी ट्रांसफर और पदस्थापना की जाएगी। यह संदेश खास तौर पर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां शिक्षक अभाव लंबे समय से चिंता का विषय रहा है।

संगठन विस्तार और बूथ की राजनीति

कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान और संगठनात्मक मजबूती पर भी गहन चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रहने दें, बल्कि उन्हें गांव, टोला और बूथ तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड में एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर जिम्मेदार पदों तक पहुंच सकता है। यही पार्टी की असली पहचान है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू स्थानीय सांसद विधायक, सिकटा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हाजी मोहम्मद अकीलुरहमानसहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।