लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. जिला की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को अपने - अपने आवंटित पंचायतों में पहुंचकर गांव व पंचायतों के समग्र विकास व जन सुविधाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थल जांच की.
जांच टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने रूकुन्दीपुर पंचायत में जा कर ने हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा समेत सरकार द्वारा संचालित अन्य कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों, जविप्र की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण सड़क के निर्माण व अनुश्रवण के अलावा कई प्राथमिक व मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय आदि के संग अन्य कई जन कल्याणकारी योजनाओं की पड़ताल की.







