विपक्ष सत्ता की लालच में देश के विरोधी शक्तियों से भी हाथ मिलाने से पीछे नहीं: डॉ. दिलीप जायसवाल
-6799836349.jpeg)
लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |
विपक्ष सत्ता पाने की लालच में देश के विरोधी शक्तियों से भी हाथ मिलाने से पीछे नहीं रहता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल
मोदी सरकार विकास की गति को नया आयाम देने का जनकल्याणकारी कार्य कर रही है।
पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी शहर के अमर रिसोर्ट में मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर जिला के एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के बाद वंदेमातरम गान के साथ उद्घाटन हुआ सम्मेलन का संयोजन एनडीए के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मोतिहारी प्रकाश अस्थाना ने किया। व्यवस्था प्रमुख उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद थे। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी एवं संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष मोतिहारी पवन राज ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी यहां आते हैं विकसित बिहार की संकल्पना को पूरा करने के लिए आते हैं। इस बार का आगमन भी विकसित बिहार की विकास यात्रा में एक नए अध्याय की रचना करेगा।
श्री जायसवाल ने कहा कि विपक्ष सत्ता पाने की लालच में देश विरोधी शक्तियों से भी हाथ मिलाने से पीछे नहीं रहता। उन्होंने कहा कि केंद्र भी मोदी सरकार विकास की गति को नया आयाम देने का जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। भागलपुर के रिकॉर्ड को झंझारपुर ने तोड़ा, झंझारपुर के रिकॉर्ड को विक्रमगंज ने तोड़ा, विक्रमगंज के रिकॉर्ड को सिवान ने तोड़ा और मेरा मानना है कि सिवान के3 रिकॉर्ड को मोतिहारी तोड़ेगा। आप लोग अपनी पूरी ऊर्जा को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगायें और अपने लक्ष्य को पूर्ण करें। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि चंपारण की धरती ने हमेशा ऐतिहासिक कार्य किया है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार का आगमन मोतिहारी में हो रहा है। दोनों नेताओं की प्राथमिकता विकास रही है। दोनों नेताओं ने जनाकांक्षाओं का सम्मान किया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि यहाँ की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि 18 जुलाई होने वाला कार्यक्रम बिहार के सफलतम कार्यक्रम होगा। अपने उत्साह को बरकरार रखिये। आने वाले चुनाव में एनडीए आपार बहुमत से सरकार बनाएगा। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि आपके साथ जनसमर्थन कितना है।हमारे साथ जन समर्थन कितना है इसका प्रकटीकरण 18 तारीख को होना है। इस लिए सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए लग जायें। हमारा लक्ष्य है कि यह कार्यक्रम बिहार का सबसे सफल कार्यक्रम हो। सरकार को बिहार को बदनाम करने के लिए विपक्ष लगातार कुकृत्य में लगा हुआ है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। पिछले दिनों पटना में बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी की हत्या हुई लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों दो दबोच लिया गया।
संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि हॉल में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि गांधी मैदान में स्थित क्या होगी। निश्चित रूप से मोतिहारी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।श्री दलसनिया ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के निमित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के प्रभारी, मंत्री बिहार सरकार जीवेश मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसी भी प्रधानमंत्री ने इतनी बार बिहार की यात्रा नहीं की जितनी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा हुई है।
श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री 53 वीं बार बिहार आयेंगे और प्रधानमंत्री पांचवीं बार मोतिहारी में आगमन हो रहा है। जब जब बिहार आये हैं बिहार को सौगातों की बरसात कर के गये हैं। विपक्ष परेशान है कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार क्यों आ रहे हैं। इस बार का मोतिहारी का प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिहार के सभी हुए कार्यक्रमों से अधिक सफल कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष लोजपा(रामविलास) राजू तिवारी ने कहा कि मोतिहारी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिहार में हुए सभी कार्यक्रमों का रिकार्ड तोड़ेगा। खनन राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चंद्र दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1990 से लेकर पांच दशक तक बिहार ने क्या झेला है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। हम बिहार के बेहतर भविष्य के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनायेंगे। हम अपनी पूरी ऊर्जा के साथ 18 जुलाई के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल कार्यक्रम बनायेंगे। धन्यवाद ज्ञापन मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने किया।
सम्मेलन में लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद वाल्मीकिनगर सुनील कुशवाहा, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, मंत्री बिहार सरकार राजू सिंह, मंत्री बिहार सरकार रेणु देवी, मंत्री बिहार सरकार कृष्णनदंन पासवान, पूर्व सांसद साबिर अली, विधायक मोतिहारी प्रमोद कुमार, विधायक वाल्मीकिनगर रिंकू सिंह, विधायक बगहाँ राम सिंह, विधायक रामनगर भागीरथी देवी, विधायक नरकटियागंज रश्मि वर्मा, विधायक लौरिया विनय बिहारी, विधायक नौतन नारायण प्रसाद, विधायक चनपटिया उमाकांत सिंह, विधायक रक्सौल प्रमोद सिन्हा, विधायक पिपरा श्यामबाबू यादव, विधायक मधुबन राणा रणधीर सिंह, विधायक ढाका पवन जायसवाल, विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, विधायक चिरैया लालबाबू गुप्ता, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद विनोद नारायण यादव, अध्यक्ष बिहार राज्य मछुआरा आयोग ललन सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सरोज रंजन पटेल, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, जिलाध्यक्ष भाजपा बेतिया रूपक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा रक्सौल अशोक पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा ढाका सुनील सहनी, रामेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष जदयू मंजू देवी, शत्रुधन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लोजपा धरनीधर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रालोमो रमेश पासवान, जिलाध्यक्ष हम कन्हैया ठाकुर सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।