Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

विश्व पटल पर चमकी चंपारण के रवि की तलवार

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

चंपारण के लाल का डीएम-एसपी ने किया भव्य सम्मान,गांधी की कर्मभूमि अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की 'नर्सरी' के रूप में उभर रही है।

पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि अब केवल नील की खेती के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के चमकते सितारों के लिए भी पहचानी जा रही है। मोतिहारी के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज (Fencing) रवि कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा के दम पर खेल जगत में जिले का परचम लहराया है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से रवि को सम्मानित कर उनकी पीठ थपथपाई।

शानदार सफर: राष्ट्रीय फलक से विश्व मंच तक

रवि कुमार यादव ने अपनी तलवार की धार से बिहार और देश का मान लगातार बढ़ाया है। हाल ही में मणिपुर (इंफाल) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-19 तलवारबाजी प्रतियोगिता (29 जनवरी से 3 फरवरी) में रवि ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इतना ही नहीं, रवि की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय तिरंगे का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब तक उनके नाम राष्ट्रीय स्तर के कुल चार पदक दर्ज हैं।
 

"रवि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा": जिलाधिकारी
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा, "सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। रवि का भविष्य उज्ज्वल है और जिला प्रशासन हर खेल प्रतिभा को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।" वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने रवि के अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों की ओर प्रेरित करेंगी।

"पूर्वी चंपारण की मिट्टी में वह दम है कि यहाँ का युवा दुनिया के किसी भी मंच पर जीत हासिल कर सकता है। रवि ने इसे साबित कर दिखाया है।"  जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण

इस अवसर पर नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), पुलिस उपाध्यक्ष सह साइबर थाना अध्यक्ष अभिनव पाराशर  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने एक स्वर में रवि को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के खेल इतिहास का एक टर्निंग पॉइंट बताया।