Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वीरगंज महानगरपालिका के कर्मचारियों को मिला वेतन

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • कार्यवाहक मेयर इम्तियाज आलम की पहल पर भुगतान शुरू।

वीरगंज : वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह के निलंबित होने के एक सप्ताह के भीतर ही लंबे समय से वेतन से वंचित कर्मचारियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। कार्यवाहक मेयर की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमेयर इम्तियाज आलम की पहल पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

महानगरपालिका के आर्थिक प्रशासन महाशाखा के अनुसार, पहले चरण में 467 कर्मचारियों को वेतन के रूप में 5 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपये से अधिक राशि वितरित की गई है। लेखा अधिकृत रूपनारायण राउत ने बताया कि 59 निजामती कर्मचारी, 142 स्थायी सेवा कर्मचारी तथा 133 सफाईकर्मियों को तीन महीने का वेतन जारी किया गया है। इसी प्रकार 120 संविदा (करार) कर्मचारी और 13 संविदा वाहन चालकों को चार महीने का वेतन भुगतान किया गया है।

राउत के अनुसार, शेष 684 कर्मचारियों के खातों में भी आज-कल के भीतर वेतन राशि जमा कर दी जाएगी। पांच महीने से वेतन नहीं पाने वाले कर्मचारियों को चार महीने का तथा चार महीने से वेतन लंबित रहने वालों को तीन महीने का वेतन भेजने की तैयारी की जा रही है।

महानगरपालिका में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों का चार महीने से और संविदा कर्मचारियों का पांच महीने से वेतन रुका हुआ था। पहले चरण में स्थायी कर्मचारियों को तीन महीने तथा संविदा कर्मचारियों को चार महीने का वेतन भुगतान किया गया है।

महानगरपालिका हर महीने 1,151 कर्मचारियों के वेतन पर लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च करती है।

वहीं, महानगर क्षेत्र में सफाई और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रही निजी साझेदार कंपनी NK International Pvt. Ltd. का भी पिछले पांच महीनों का भुगतान बकाया बताया गया है।

सूत्रों के अनुसार, महानगरपालिका की वित्तीय स्थिति को देखते हुए एकमुश्त पूरी राशि का भुगतान संभव नहीं है। इसलिए कार्यवाहक मेयर इम्तियाज आलम ने फिलहाल दो से तीन महीने की बकाया राशि का भुगतान तत्काल करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों का कहना है कि मेयर के कथित कुप्रबंधन तथा प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत के तबादले को लेकर हुए विवाद के कारण कर्मचारियों को लंबे समय तक वेतन नहीं मिल पाया था। हालांकि, अब भुगतान शुरू होने से कर्मचारियों में राहत और संतोष का माहौल देखा जा रहा है।