Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

वैनिटी फेयर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने बटोरी सुर्खियां

एंटरटेनमेंटडेस्क,श्रेयांश पराशर l

लॉस एंजिलिस, प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ग्लोबल मंच पर सुर्खियों में रहीं। 98वें Academy Awards में बतौर प्रेजेंटर नजर आने के बाद उन्होंने Vanity Fair Oscars Party में अपनी स्टाइलिश मौजूदगी से सभी का ध्यान खींच लिया।

आफ्टर पार्टी में प्रियंका ने मेटैलिक गाउन पहना, जिसमें फर डिटेलिंग और मैचिंग श्रग ने उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना दिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस ने तो यहां तक कहा कि उनका आफ्टर-पार्टी लुक रेड कारपेट अपीयरेंस से भी ज्यादा शानदार था।

इस खास मौके पर उनके साथ निक जोनस भी नजर आए। निक ने बेज कोट, व्हाइट शर्ट, बो टाई और ब्लैक ट्राउजर में क्लासी लुक अपनाया, जो प्रियंका के आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था।

इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें काइली जेनर, टिमोथे चालमेट, किम कार्दशियन और केंडल जेनर जैसे नाम शामिल हैं। सभी सितारों ने अपने-अपने स्टाइल से इवेंट में चार चांद लगाए।

फैंस के बीच इस बात को लेकर भी खास उत्साह देखा गया कि प्रियंका ने ऑस्कर समारोह के दौरान जेवियर बार्डेम के साथ मंच साझा किया और उन्हें फ्रंट सेक्शन में जगह मिली।

प्रियंका चोपड़ा का यह ग्लैमरस अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन और स्टाइल की आइकन बन चुकी हैं।