Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, संदिग्ध हमलावर ढेर, इलाके में हड़कंप

विदेश डेस्क, ऋषि राज  l

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के बाहर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने सुरक्षा जांच चौकी के पास पहुंचकर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। इस घटना में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे की है। बताया गया कि एक व्यक्ति व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी सुरक्षा क्षेत्र के पास पहुंचा और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग करने लगा। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू की। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को रोकने के लिए फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हुआ, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ।

व्हाइट हाउस प्रशासन ने बताया कि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भवन के अंदर मौजूद थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई तथा आसपास के इलाके को कुछ समय के लिए सील कर दिया गया। जांच एजेंसियां हमलावर की पहचान, उसके मकसद और संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं।

एफबीआई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में इसे अकेले हमलावर की कार्रवाई माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अन्य संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं। घटना के बाद अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।