Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शपथ ग्रहण के दौरान दिखा भाषाई विविधता: कुल 235 विधायकों ने ली शपथ

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार में 18वें विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को कुल 235 नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। इनमें से 209 विधायकों ने हिंदी में, जबकि 26 विधायकों ने मैथिली, उर्दू, संस्कृत और अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में सात विधायक विभिन्न कारणों से शपथ नहीं ले सके, जिन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

अंग्रेजी में शपथ लेने वालों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विष्णुदेव पासवान, भाजपा के सिद्धार्थ सौरभ और जद(यू) के चेतन आनंद व राहुल सिंह शामिल थे।

संस्कृत में शपथ लेने वालों में कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद, सोनबरसा से जद(यू) के रत्नेश सदा और जद(यू) के मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं।

मिथिलांचल के 14 विधायकों ने मैथिली में शपथ ग्रहण किया। इनमें अरुण शंकर प्रसाद, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अलीनगर सीट से सबसे कम उम्र की विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर, साथ ही सुधांशु शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कामत, माधव आनंद, सुजीत कुमार, विनय चौधरी, राजेश कुमार मंडल, संजय सरावगी, रामचंद्र प्रसाद, मुरारी मोहन झा और आसिफ अहमद शामिल रहे।

उर्दू में शपथ लेने वालों में कांग्रेस के आबिदुर रहमान, मोहम्मद मुर्शिद आलम, कमरूल होदा और सरवर आलम के साथ एआईएमआईएम विधायक अख्तरूल ईमान शामिल थे।

इस शपथ ग्रहण प्रक्रिया का संचालन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने किया, जिन्हें पहले ही राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा शपथ दिलाई जा चुकी है।