Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शहीद मुकुन्द प्रसाद खनाल प्रतिष्ठान द्वारा मेधावी एसईई विद्यार्थियों का सम्मान

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वृहत वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय।

बीरगंज: शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही शैक्षिक शहीद मुकुन्द प्रसाद खनाल प्रतिष्ठान, पर्सा ने आगामी दिनों में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है।

हाल ही में सम्पन्न प्रतिष्ठान की बैठक में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, नेतृत्व विकास तथा सामाजिक चेतना से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रतिष्ठान की अध्यक्ष मुना खनाल की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में बीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के एसईई परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 

प्रतिष्ठान का मानना है कि मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।
इसके साथ ही जिला स्तरीय विद्यालयों में वक्तृत्व कला प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता वृद्धि तथा सार्वजनिक रूप से अपने विचार प्रस्तुत करने की कला को विकसित करने में प्रभावी साबित होंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक, शैक्षिक तथा राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की गई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक विद्यालयों तथा आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण निर्माण में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। बैठक में प्रतिष्ठान के सलाहकार प्रकाश उपाध्याय सहित सदस्य युवराज खड्का, श्रवण बहादुर रायमाझी, अभिलाष गुप्ता, सूर्य नारायण बिक, सुभाष सिंह, रितेश गुप्ता, प्रिया मिश्रा, बिना खतिवड़ा, शर्मा गोसाई, नन्दलाल यादव, हरेराम ठाकुर, संजय पटेल, नवराज भट्टराई, प्रभु प्रसाद रौनियार, पवन श्रेष्ठ, सुभाष भट्टराई तथा सचिव लालबाबू सिंह समेत अन्य की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में प्रतिष्ठान द्वारा संचालित कार्यक्रमों को प्रभावकारी बताया। प्रतिष्ठान ने आगामी दिनों में भी विद्यार्थी केन्द्रित समाजोपयोगी एवं जनचेतनामूलक कार्यक्रमों को निरन्तर जारी रखते हुए शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।