लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/दारौंदा। प्रखंड के बीआरसी परिसर में रविवार को "विकसित भारत, समृद्ध बिहार – उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" थीम के तहत सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) मॉडल स्कूल का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण बीआरसी परिसर में देखा गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों की स्थापना को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदर्श विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं मंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू, मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, धनु भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सौरभ सुमन, प्रधानाध्यापिका दीप्ति कुमारी, हरिचरण प्रसाद, शिक्षक योगेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, दिव्यांशु मिश्रा सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







