Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शिल्पी और माही का जलवा: ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज होते ही वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, वेरॉनिका राय |

  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ नया लोकगीत, देसी अंदाज और शानदार म्यूजिक ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री में एक बार फिर देसी लोकगीत की मिठास सुनने को मिल रही है। मशहूर गायिका Shilpi Raj और अभिनेत्री Mahi Shrivastava का नया लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह लोकगीत Worldwide Records Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में शिल्पी राज की दमदार और मधुर आवाज सुनने को मिलती है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने देसी और आकर्षक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

इस गाने का निर्माण प्रसिद्ध फिल्म निर्माता Ratnakar Kumar ने किया है। गाने को पूरी तरह देसी और पारंपरिक अंदाज में फिल्माया गया है, जिसमें गांव की संस्कृति और लोक जीवन की झलक साफ दिखाई देती है। यही वजह है कि दर्शक इस गाने से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं।

गीत के बोल Vijay Chauhan ने लिखे हैं, जिनमें लोक जीवन की सादगी और मस्ती नजर आती है। वहीं इसका संगीत Chhotu Rawat ने तैयार किया है, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है। म्यूजिक और लिरिक्स का यह शानदार मेल श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देता है।

वीडियो का निर्देशन Sunil Baba ने किया है, जबकि डीओपी Ranjan हैं। गाने की कोरियोग्राफी MK Gupta Joy ने की है, जिसमें माही श्रीवास्तव के डांस मूव्स खास तौर पर दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा एडिटिंग Alok Gupta ने की है और डीआई का काम Rohit Singh ने संभाला है। गाने का प्रोडक्शन Pankaj Soni ने किया है।

गौरतलब है कि इस गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं। रिलीज के साथ ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच यह गीत तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देसी लोकगीत की मिठास और आकर्षक प्रस्तुति के कारण ‘मछरिया मारे चलले’ आने वाले दिनों में और भी ज्यादा लोकप्रिय होने की उम्मीद है।