Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

शुरुआती रुझानों में असम-बंगाल में भाजपा बढ़त पर, केरल में कांग्रेस आगे, तमिलनाडु में टीवीके शीर्ष पर

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में देश की राजनीति का दिलचस्प और बदला हुआ परिदृश्य सामने आ रहा है। असम और पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में उलटफेर के साथ नई राजनीतिक दिशा बनती दिख रही है। केरल में भी एक दशक बाद सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं मजबूत होती नजर आ रही हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक असम विधानसभा की 126 में से 124 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी 76 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 26 सीटों पर बढ़त मिली है। असम गण परिषद 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) भी 10 सीटों पर आगे है, जो एनडीए की स्थिति को मजबूत करता है।

केरल विधानसभा की 140 में से 128 सीटों के रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस 58 सीटों पर आगे है, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 30, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 23, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 10 और केरल कांग्रेस (एम) 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। यह रुझान राज्य में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुडुचेरी में 30 में से 16 सीटों के शुरुआती रुझानों में एआईएनआरसी 8, निर्दलीय 3, भाजपा 2, कांग्रेस 2 और द्रमुक 1 सीट पर आगे चल रही है। यहां भी एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
तमिलनाडु में एग्जिट पोल के विपरीत नतीजे सामने आ रहे हैं। 234 में से 219 सीटों के रुझानों में टीवीके 104 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है, जबकि अन्नाद्रमुक 66 और द्रमुक 39 सीटों पर पीछे चल रही हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल में 294 में से 178 सीटों के शुरुआती रुझानों में भाजपा 109 सीटों पर आगे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 66 सीटों पर सिमटती दिख रही है। कुल मिलाकर, इन रुझानों ने देश की राजनीति में नई बहस और संभावनाओं को जन्म दे दिया है।