Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्री रामजानकी सनातन जनकल्याण संस्था का हुआ रजिस्ट्रेशन: रामबाबू सुदामा सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दरौंदा/सिवान: दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा निवासी रामबाबू सुदामा सिंह (संस्थापक) एवं उनके सहयोगियों द्वारा शुक्रवार दोपहर महाराजगंज रजिस्ट्री कार्यालय में श्री रामजानकी सनातन जन कल्याण संस्था का विधिवत पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर महाराजगंज के रजिस्ट्रार लखन कुमार ने संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र सौंपा।

रजिस्ट्रार लखन कुमार ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह संस्था जन कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि संस्था सनातन संस्कृति से जुड़े सभी जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ करेगी।

मौके पर उपस्थित कातिब बलवंत प्रताप सिंह ने बताया कि जन कल्याण की भावना से यह संस्था बनाई गई है और क्षेत्र से जुड़े सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रताप कुमार, मंजेश कुमार, अमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरिकिशोर सिंह एवं नंदन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।