Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

श्रेयांका और राधा यादव का कमाल: वॉर्म अप में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

नेशनल डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य ।

कार्डिफ। महिला टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय महिला टीम ने अपने वार्म-अप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 26 रन से मात दी। सोमवार को कार्डिफ में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 59 रन जोड़े। स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इसके बाद शेफाली वर्मा 29 रन और जेमिमा रोड्रिगेज सात रन बनाकर आउट हो गईं। 85 रन के स्कोर तक भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। यास्तिका ने 26 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए, जबकि भारती फुलमाली ने 40 गेंदों में नाबाद 56 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

वेस्टइंडीज की ओर से एफी फ्लेचर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। वहीं करिश्मा रामह्रैक, आलिया एलीन और डिएंड्रा डॉटिन को एक-एक सफलता मिली।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कैंपबेल 22 गेंदों में 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि डॉटिन ने 44 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 49 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा आलिया एलीन ने 13 रन बनाए, जबकि जानिलिया ग्लासगो और शॉनिशा हेक्टर ने 19-19 रन का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं राधा यादव ने 25 रन खर्च कर तीन विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले को 26 रन से अपने नाम कर लिया।

भारतीय महिला टीम अब अपना अगला वार्म-अप मुकाबला 10 जून को डर्बी के काउंटी ग्राउंड में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।