Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

संग्रामपुर: रफ़्तार का तांडव, अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

क्षत-विक्षत शव देख दहल उठा कलेजा। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर घंटों आवागमन बाधित रखा और प्रशासन से 'ब्लैक स्पॉट' पर तुरंत ब्रेकर निर्माण की मांग की।

पूर्वी चंपारण: जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-74 पर रफ़्तार के जुनून और चालक की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ पल भर में मातम में बदल दीं। नयका टोला के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ़्तार टैंकर ने बाइक सवार युवक को ऐसी बेरहमी से रौंदा कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस भीषण दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही अत्यंत दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिल दहला देने वाला मंजर, रूह कांप गई प्रत्यक्षदर्शियों की

घटना के संबंध में चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की बाइक टैंकर के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। संवेदनहीनता की हद पार करते हुए चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, जिसके कारण बाइक सवार युवक करीब 100 मीटर तक बेरहमी से सड़क पर घिसटता चला गया। टैंकर के भारी पहियों ने युवक के शरीर को इस कदर क्षत-विक्षत कर दिया कि मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा दहल उठा। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। बाद में बाइक के नंबर और मलबे के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी।

शोक में डूबा बरियरिया गांव, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

मृतक की पहचान उत्तरी बरियरिया पंचायत (वार्ड नंबर 11) के निवासी अमीरउल्लाह शाह के 22 वर्षीय पुत्र परवेज आलम के रूप में हुई है। परवेज अपने परिवार का लाड़ला था और हादसे के वक्त किसी काम से संग्रामपुर बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। माता-पिता अपने जवान बेटे को खोने के गम में सुध-बुध खो बैठे हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, घंटों ठप रहा एसएच-74

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित भीड़ ने तुरंत सड़क जाम कर दी, जिससे एसएच-74 पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

मुआवजे और सुरक्षा की उठी मांग, 'ब्लैक स्पॉट' पर ब्रेकर की दरकार

इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए समाजसेवी सह भाजपा नेता रणजीत पासवान ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, स्थानीय निवासी सरफराज आलम, रवि कुमार, नंदकुमार यादव और राहुल कुमार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नयका टोला के पास आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने इस "ब्लैक स्पॉट" पर तुरंत स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी मासूम जानों की बलि न चढ़े। फिलहाल पुलिस फरार टैंकर और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।