Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

संजय यादव वाला पोस्ट शेयर करने के बाद अब रोहिणी आचार्य का सफाई

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर मतभेद और गहराते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर परिवार के भीतर असहमति तेज हो गई है। अब तक उन पर निशाना साधते रहे तेजप्रताप यादव के बाद, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर हलचल मचा दी। हालांकि बाद में उन्होंने माहौल शांत करने की कोशिश भी की।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की बस की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें संजय यादव आगे की सीट पर बैठे नजर आए। परंपरा के अनुसार यह सीट शीर्ष नेता के लिए मानी जाती है। इसी मुद्दे पर पटना के आलोक कुमार ने फेसबुक पर लिखा “आगे की सीट सदैव सर्वोच्च नेतृत्व के लिए होती है। यदि कोई स्वयं को उससे बड़ा समझने लगे, तो यह गंभीर संकेत है।”

आलोक कुमार की इस पोस्ट को रोहिणी आचार्य ने बिना किसी टिप्पणी के शेयर कर दिया। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा छिड़ गई कि लालू परिवार के भीतर से अब संजय यादव के खिलाफ तीसरी आवाज भी खुलकर सामने आ गई है।

रोहिणी का सफाई 

शाम होते-होते रोहिणी आचार्य ने सफाई दी। उन्होंने दो नेताओं की तस्वीरें पोस्ट कर लिखा “वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्गों को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव जी के सामाजिक-आर्थिक न्याय अभियान का मूल उद्देश्य रहा है। इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं वर्गों से आने वालों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभव है।”

पहले से विरोध में तेजप्रताप और मीसा

ध्यान देने योग्य है कि संजय यादव को लेकर मीसा भारती और तेजप्रताप यादव पहले से ही विरोधी रुख अपनाए हुए हैं। तेजप्रताप कई बार पार्टी में 'जयचंद' होने की बात कह चुके हैं, जिसे अक्सर संजय यादव से जोड़कर देखा जाता है।