Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के बगौरा मिडिल स्कूल के समीप मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक की बुधवार की रात मौत हो गई। मृत युवक बगौरा निवासी उमा महतो का 20 वर्षीय पुत्र सोनू महतो है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सोनू महतो मंगलवार की सुबह बाइक से लीला साह के पोखरा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान मिडिल स्कूल बगौरा के समीप सामने से आ रही एक चार पहिया गाड़ी से खुद को बचाने के दौरान वह सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इस सड़क दुर्घटना में उसके सिर में गम्भीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सीवान लाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन गोरखपुर ले गए। गोरखपुर में इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। सोनू दिल्ली में मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले गांव आया था। पिता उमा महतो गांव में ही मजदूरी करते है। सोनू तीन भाई व एक बहन में तीसरा था। बड़ी बहन फूलमती व बड़े भाई उमेश की शादी हो चुकी है। जबकि एक छोटा भाई मनु है।