Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समस्तीपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

समस्तीपुर, वेरोनिका राय |

बिहार के समस्तीपुर जिले में इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया है। संक्रमित युवक हाल ही में बेंगलुरु से 4 जून को अपने घर लौटा था। शहर पहुंचने से पहले ही उसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी, जिससे स्वास्थ्य विभाग तुरंत अलर्ट मोड में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है और वह कुछ समय से बेंगलुरु में रह रहा था। वापसी के बाद जैसे ही वह समस्तीपुर पहुंचा, उसने स्थानीय चिकित्सक डॉ. सोमेंदु मुखर्जी से संपर्क किया। डॉक्टर की सलाह पर उसे तत्काल होम आइसोलेशन में रखा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल युवक में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। उसे बुखार, खांसी या सांस लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं है, लेकिन संक्रमण को देखते हुए डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर ली है और उन्हें ट्रेस कर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अब तक कोई अन्य संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में निगरानी व्यवस्था और सख्त की जा रही है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही, मास्क का प्रयोग, हाथों की स्वच्छता और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करते रहें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए सावधानी और जागरूकता ही संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।