Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समस्तीपुर: युवक को मारी 12 गोलियां

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के पास गुरुवार को एक युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी विक्रम गिरी के रूप में हुई है, जो दो महीने पहले ही हत्या केस में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम गिरी अपने घर के पास किसी काम से निकला था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसकी घेराबंदी कर ताबड़तोड़ 10 से 12 गोली फायर की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हत्या के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गये और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और अपराधियों की तलाश में इलाके की सीमाओं को सील कर दिया है।

मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि मुखिया मनोरंजन ने दस दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी और वही इस हत्या का मुख्य आरोपी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक केशव मिश्रा, प्रियरंजन और मनीष कुमार को पकड़ा है। विक्रम गिरी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें नेपाली चौधरी हत्याकांड भी शामिल है।

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय व उजियारपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी एंगल से छानबीन कर रही है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।