Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों का विकास हमारी प्राथमिकता: मंत्री

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का पदभार ग्रहण किया

पटना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित विभाग के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान माननीय मंत्री ने सरकार के माध्यम से की गई 100 दिनों के कार्य को बताया। इसमें अम्बेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावासों के छात्रों की दोगुणा छात्रवृति, ओवरसीज स्कीम समेत कई योजनओं के बारे में बात रखी गई। 
   
उन्होंने आगे कहा कि विभाग वैसे एससी-एसटी बहुल टोलों जहां सड़क, भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी है वहां पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही इन्हें विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। विकास मित्र के माध्यम से लोगो तक सरकार की योजनओं को पहुंचाया जा रहा है। माननीय मंत्री ने विभाग को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित करने के संकेत दिए। इस दौरान माननीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग एससी-एसटी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 

  इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, निदेशक श्रीमती प्रियंका रानी ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मंत्री का स्वागत किया। मौके पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।