Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट चौधरी के कार्यालय से LPG सिलेंडर मंगाने की बात बेबुनियाद और भ्रामक

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • उपमुख्यमंत्री कार्यालय में एसडीओ का कोई पद नहीं, आरोप तथ्यहीन,बेबुनियाद और भ्रामक

  • मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने और अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें निराधार हैं।

शैलेंद्र कुमार ओझा ने स्पष्ट कहा कि माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय में एसडीओ का कोई पद नहीं है। ऐसे में यह दावा कि कार्यालय में कार्यरत एसडीओ ने गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाया या आपूर्ति के लिए दबाव बनाया पूरी तरह झूठी और भ्रामक है।

उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के इस तरह की खबरें फैलाना गलत है और इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मी ने किसी भी गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर नहीं मंगवाया है।

श्री ओझा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और अफवाह फैलाने वालों की पहचान हो सके।

उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।