Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से राज्य विकास की नई ऊंचाई को छुएगा विधायक व्यास सिंह

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा विधानसभा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने माननीय सम्राट चौधरी को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

ब्यास सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण बताते हुए कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बने हैं,यह वर्षों के संघर्ष, तपस्या, समर्पण और विचारधारा की जीत है—एक ऐसा मुकाम, जो अनवरत परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास से हासिल हुआ है. व्यास सिंह ने कहा कि यह सम्मान सम्राट चौधरी के प्रभावशाली नेतृत्व, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व तथा संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतिफल है.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राज्य विकास की नई ऊंचाई को छुएगा. उन्होंने आगे आशा जताई कि सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा.सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह अरुण भारती, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका,मनीष सिंह, अशोक सिंह, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, मुन्ना सिंह ने बढ़ाई एवं शुभकामनाएं दी।