Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ससुराल प्रताड़ना से तंग रेडियोथेरेपिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

स्टेटे डेस्क, आर्या कुमारी |

फरीदाबाद में एक रेडियोथेरेपिस्ट ने ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर इमारत की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित एसआरएस पर्ल सोसायटी में रहने वाले युवक ने शुक्रवार रात 15वीं मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया गया कि युवक अपनी मां को बच्चे की देखभाल के लिए अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि पत्नी के परिजन भी आए दिन झगड़ा करते थे। पुलिस ने पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भतीजे योगेश की शादी नौ साल पहले नोएडा सेक्टर-22 निवासी नेहा रावत से हुई थी। योगेश गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में रेडियोथेरेपिस्ट था, जबकि नेहा नोएडा में नौकरी करती थी।

दोनों का छह साल का बच्चा था, जिसकी देखभाल को लेकर दंपती के बीच तनाव था। योगेश अपनी मां को अपने पास रखना चाहता था, लेकिन नेहा और उसके परिजन इसके विरोध में थे। कई बार समझाने के बावजूद नेहा नहीं मानी। करीब छह महीने पहले योगेश अपने बेटे के साथ सेक्टर-87 पर्ल सोसायटी में रहने लगा, जबकि नेहा नोएडा में ही रही।

एक माह पहले नेहा अचानक फरीदाबाद शिफ्ट हो गई और मां के साथ रहने पर आपत्ति जताने लगी। उसने यह बात अपने भाइयों को बताई, जिसके बाद आशीष और अमित रावत फरीदाबाद पहुंचे और योगेश से झगड़ा किया। इससे वह बेहद परेशान रहने लगा। गुरुवार को योगेश अपनी पत्नी को लेकर ग्वालियर गया, जहां परिवार ने दोनों को समझाने की कोशिश की। वापसी में योगेश ने नेहा को नोएडा छोड़कर फरीदाबाद लौट आया। लेकिन शुक्रवार रात उसने सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

भूपानी थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया, “मामले में पत्नी नेहा रावत, मां शांति रावत, पिता वीर सिंह रावत और भाई आशीष व अमित रावत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।”