Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहयोग शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दारौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द एवं करसौत पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया।

शिविर में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक लाभ योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीडीसी मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने लोगों से योजनाओं की सही जानकारी लेकर आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन करने की अपील की।शिविर में ट्रैफिक एसपी पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार कर्ण, मुखिया रामकृष्ण सिंह  सहयोग शिविर में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के प्रतिनिधि बृजनंदन सिंह, विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण,बीईओ सौरभ सुमन आरओ स्वर्णिका चंद्रा ,बीएओ रामवीर सिंह यादव, थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी,राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, डीईओ ब्रजेश राज ,मुखिया , बीडीसी प्रतिनिधि संतोष सिंहसमेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया।