Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सहारनपुर: गैंगस्टर पूजा किन्नर की ₹2.74 करोड़ की संपत्ति जब्त

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

सहारनपुर पुलिस ने गैंगस्टर शाहिद उर्फ पूजा किन्नर की ₹2.74 करोड़ (बाज़ार मूल्य) की अवैध संपत्ति कुर्क की। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(A) के तहत, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि अपराध से अर्जित 9 प्लॉट और दो स्कूटी जब्त किए गए हैं, ताकि माफिया तंत्र को सख्त संदेश दिया जा सके।

यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने गैंगस्टर शाहिद उर्फ पूजा किन्नर की लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से आदेश मिलने के बाद गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(A) के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जिले में माफिया और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है।

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि शाहिद उर्फ पूजा किन्नर ने यह संपत्ति अपराध से अर्जित की थी। इसलिए इसे राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस संपत्ति की सर्किल दर लगभग 68 लाख 85 हजार रुपये और बाजार मूल्य 2.74 करोड़ रुपये आंका गया है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शाहिद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसकी विवेचना थाना कुतुबशेर से चल रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी की संपत्ति में 9 प्लॉट और दो स्कूटी शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक आदेश के तहत कुर्क कर लिया गया। एसपी सिटी ने कहा कि यह कार्रवाई एसएसपी महोदय के निर्देशन में अपराधियों को चेतावनी है कि अब न केवल जेल और चार्जशीट, बल्कि आर्थिक दंड और संपत्ति कुर्की जैसी कार्यवाहियां भी लगातार होंगी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि सहारनपुर अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे सभी माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोतवाली नगर थाना पर शाहिद उर्फ पूजा किन्नर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(A) के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की संपत्ति जब्त की गई है। जब्त की गई संपत्ति में एक प्लॉट और दो स्कूटी शामिल हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.74 करोड़ है।

एसपी सिटी ने यह संदेश दिया कि अपराधियों के विरुद्ध जेल और चार्जशीट के अतिरिक्त आर्थिक दंड और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर अपराधियों के लिए सुरक्षित नहीं है।