Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सांसद चंद्रशेखर पर डॉ. रोहिणी के आरोपों पर नया मोड़

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिजनौर: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी के ताज़ा बयानों ने मामला और गरमा दिया है। पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी चीफ पर लगातार आरोप जड़ा रही हैं। अब सांसद प्रतिनिधि विवेक सेन ने धामपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर सांसद का ग्रीन टी पीते हुए एक वीडियो शराब बताकर वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांसद प्रतिनिधि के अनुसार, यह पोस्ट डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि नाम की आईडी से किए जा रहे हैं, जिनमें लगातार आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं, जिससे मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इस आईडी को बंद कराया जाए और इसके पीछे शामिल लोगों पर कार्रवाई हो। पुलिस ने BNS की धारा 356(2) (मानहानि) और धारा 66E के तहत एफआईआर दर्ज की है। इन धाराओं में दोष सिद्ध होने पर 20 साल तक की सजा का प्रावधान है।

रोहिणी घावरी के हालिया पोस्ट, आत्महत्या की धमकी और सांसद प्रतिनिधि की शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष चंद्रशेखर के समर्थन में और दूसरा रोहिणी के साथ।

रोहिणी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनका जीवन बर्बाद कर दिया गया है और अब वह जहर खाकर जान दे देंगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्होंने दिल्ली के कमिश्नर को कई बार सबूत सौंपे, लेकिन एयरपोर्ट थाने की जांच के बावजूद चंद्रशेखर के प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं हुई। वह बेहद परेशान हैं और उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

करीब तीन महीने पहले भी रोहिणी ने सोशल मीडिया और राष्ट्रीय महिला आयोग में चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है और वह अपने स्वाभिमान और सम्मान के लिए पीछे नहीं हटेंगी।

रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में कार्यरत एक सफाईकर्मी की बेटी हैं। वर्ष 2019 में वह उच्च शिक्षा के लिए स्विट्ज़रलैंड गईं, जहां पढ़ाई के दौरान उनकी जान-पहचान चंद्रशेखर आजाद से हुई। दोनों तीन साल तक रिश्ते में रहे। वर्तमान में रोहिणी स्विट्ज़रलैंड में नौकरी करने के साथ एक एनजीओ भी चला रही हैं।