Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

साइबर फ्रॉड के शिकार जगरनाथ ठाकुर को मिला न्याय, मोतिहारी साइबर थाना ने 80 हजार रुपये किए रिकवर

मोतिहारी
साइबर अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मोतिहारी साइबर थाना ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना में दर्ज कांड संख्या 04/25 के तहत साइबर ठगी का शिकार हुए जगरनाथ ठाकुर के ₹80,000 की राशि को रिकवर कर बैंक के माध्यम से उन्हें वापस दिला दिया गया है।

जगरनाथ ठाकुर, जो बरियारपुर (मोतिहारी) के निवासी हैं, हाल ही में एक साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत मोतिहारी साइबर थाना में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और तकनीकी सहायता के माध्यम से ठगी की गई राशि को ट्रैक कर वापस लाने में सफलता मिली।

मोतिहारी साइबर थाना की इस तत्परता और कुशल कार्यप्रणाली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। यह घटना साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच आम नागरिकों के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है कि उचित समय पर शिकायत करने पर न्याय और राहत संभव है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन से सतर्क रहें और साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत निकटतम साइबर थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।