Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

साउथ जोन स्कूल सेमीफाइनल में, अल्पाइन को 3-0 से हराया

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: विद्यालय स्तर पर फुटबॉल खेल के विकास तथा विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित “प्रथम वीरगंज अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता–2083” के तहत आज खेले गए चौथे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में साउथ जोन सेकेंडरी स्कूल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वीरगंज यूथ एकेडमी के आयोजन तथा मूनलाइट इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के सह-आयोजन में चल रही प्रतियोगिता के चौथे दिन आदर्शनगर फुटबॉल मैदान में हुए मुकाबले में साउथ जोन सेकेंडरी स्कूल ने अल्पाइन माध्यमिक विद्यालय को 3-0 के अंतर से पराजित कर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।

मैच की शुरुआत से ही साउथ जोन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और तीन गोल करने में सफल रही। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासित प्रदर्शन के दम पर आसान जीत हासिल की।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 18 जेठ से शुरू होकर 25 जेठ तक चलेगी। इसमें वीरगंज के विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 25 जेठ को आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए समाजसेवी, अधिवक्ता तथा प्याब्सन के पूर्व केंद्रीय सदस्य प्रकाश उपाध्याय ने विशेष सहयोग की घोषणा की है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को प्रतिदिन 1,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय स्तर से ही फुटबॉल खेल का विकास होगा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान होगी तथा विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि और बढ़ेगी। अब सेमीफाइनल मुकाबलों में और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की उम्मीद है।