Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान के वरीय अधिवक्ता सुभाष्कर पाण्डेय का निधन

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

सिवान: जिला अधिवक्ता संघ सिवान के वरीय सदस्य और प्रख्यात अधिवक्ता श्री सुभाष्कर पाण्डेय का मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान अपराह्न लगभग 3:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना परिजनों द्वारा जिला अधिवक्ता संघ को दी गई।

श्री पाण्डेय के निधन से जिला अधिवक्ता संघ सहित पूरे अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह दिवंगत अधिवक्ता के शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

स्वर्गीय सुभाष्कर पाण्डेय आपराधिक मामलों के नामचीन अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक व्याप्त हो गया। अधिवक्ता निका गर्ग, संगीता सिंह, शुभम कुमार मिश्रा, कमल किशोर सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, मनोहर पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

अधिवक्ता निका गर्ग ने भावुक होते हुए कहा कि जब उन्होंने सिवान बार में अपने अधिवक्ता जीवन की शुरुआत की थी, तब स्वर्गीय पाण्डेय ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा था— “तुम बार की बेटी हो। यहाँ किसी अधिवक्ता की बेटी अधिवक्ता नहीं है, तुम पहली हो। तुम्हारे पिता भी अधिवक्ता रहे हैं, इसलिए तुम बार की बेटी हो।” उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय न केवल एक कुशल और अनुभवी अधिवक्ता थे, बल्कि कनिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शक और अभिभावक के समान थे।

जिला अधिवक्ता संघ, सिवान के महासचिव नवेंदु शेखर ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 05 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला अधिवक्ता संघ भवन, सिवान में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। संघ ने सभी अधिवक्ताओं से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि 05 फरवरी 2026 को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।