Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान जंक्शन पर श्वान दस्ते से सघन जांच, सब कुछ सामान्य

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवानः रेलवे सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को सिवान जंक्शन पर श्वान दस्ते (ट्रैकर) की मदद से सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) पोस्ट सिवान के आदेश पर पाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान रेसुब पोस्ट सिवान के बीट स्टाफ एवं जीआरपी सिवान के सहयोग से श्वान शाखा छपरा के कांस्टेबल संजीव कुमार गौतम एवं कांस्टेबल राधेश्याम यादव द्वारा श्वान सीजर (ट्रैकर) के साथ स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों की गहन तलाशी ली गई। अभियान के तहत पार्सल घर, बुकिंग हाल, मोटरसाइकिल स्टैंड, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म तथा गाड़ी संख्या 15707, 18182, 15280 एवं 15708 की जांच की गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई और सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य रही। सुरक्षा के मद्देनज़र की गई इस कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली।