Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान: बच्चा तस्करी रोकथाम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में समन्वय बैठक

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान: सीवान रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ कार्यालय में बालकों के अधिकार और बच्चा तस्करी की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई, सिवान के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह ने की।

बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी सिंह, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य असरार अहमद ने किया।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनों के संचालन के दौरान उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने 139 टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए उससे मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

बैठक में मानव तस्करी और बच्चों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि बच्चों के अधिकारों को लेकर कार्य करने वाली सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं की हर माह बैठक आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर भोला श्रीवास्तव ने चाइल्ड रेस्क्यू के दौरान मेडिकल जांच एवं बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने पर चर्चा की। बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रिय भारद्वाज, अजय कुमार, गायत्री कुमारी, संस्थान के सीएसए प्रभारी स्वीटी सिंह, धीरज सिंह, भोलू कुमार, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी सहित आरपीएफ एवं जीआरपी के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।