Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सिवान: रिश्वत लेते पकड़ाये सब इंस्पेक्टर

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिसवन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

निगरानी धावा दल का नेतृत्व कर रहे डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि सिसवन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर निशा कुमारी और राजीव कुमार शाही के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जो थाना कांड संख्या 309/2025 के तहत दर्ज हुई। इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को सौंपी गई थी।

आरोप है कि अनुसंधान के दौरान एसआई कन्हैया सिंह ने केस से एक व्यक्ति का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित पक्ष के सुनील कुमार से 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर सुनील कुमार ने 18 दिसंबर को निगरानी विभाग में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों को सही पाया और निगरानी कांड संख्या 117/25 दर्ज करते हुए डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पूर्व नियोजित योजना के तहत मंगलवार को निगरानी टीम सिसवन पहुंची और महाराणा प्रताप चौक स्थित पप्पू चाय दुकान पर जैसे ही आरोपी दरोगा ने पीड़ित से 40 हजार रुपये नकद लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को सिसवन थाना लाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की गई। डीएसपी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पटना ले जाया जाएगा, जहां आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।