लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सिवान का सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट पर संधारित रजिस्टरों एवं अभिलेखों, शस्त्र-गोला-बारूद, मालखाना तथा टूल्स एंड प्लांट्स का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एएससी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही बल के जवानों की बैठक लेकर उन्हें ईमानदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की नसीहत दी।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के अलावा उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, छोटे लाल सिंह यादव, नंदकिशोर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार यादव, मयंक भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुप्ता, धर्म प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, जगतपाल यादव, नागेंद्र यादव समेत अन्य जवान उपस्थित थे।







