Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

सीवान : सीवान जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले के वीएमएच उच्च विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में मुख्य कलाकार के रूप में प्रसिद्ध भजन गायक मनन गिरि मधुकर ने अपनी सुरीली भजनों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में करीब 10 से 15 हजार लोगों की उपस्थिति रही।

महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर दो से तीन थानों की पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पहुंचे कलाकारों, विशिष्ट अतिथियों एवं पत्रकारों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। मकर संक्रांति महोत्सव ने जिले में सांस्कृतिक समरसता और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य किया।