लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान: सिवान समाहरणालय सभागार में मंगलवार को माननीय विधायक सिवान सदर सह-अध्यक्ष, प्राक्कलन समिति मंगल पांडेय की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन की चुनौतियों पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने नगर परिषद सिवान द्वारा संचालित विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नए संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं तथा 16 फरवरी 2026 से दिन-रात सफाई कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 130 टन कचरे का संग्रहण होता है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है। दाहा नदी के सौंदर्यीकरण, सड़क-नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था तथा रैन बसेरा संचालन जैसे कार्यों की भी जानकारी दी गई। परिचर्चा में नगर परिषद के सभापति, उपसभापति, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया।







