Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

लोकल डेस्क |

विधानसभा चुनाव को लेकर बीडीओ सिम्पी कुमारी ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश....

सीवान/दरौंदा: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सिम्पी कुमारी ने की। इस अवसर पर सेक्टर पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

बैठक में बीडीओ ने सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था हर हाल में समय पर दुरुस्त कर ली जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बीडीओ सिम्पी कुमारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिससे चुनावी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि यदि किसी विद्यालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं पाई गईं तो संबंधित प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र नहीं बनाए गए हैं, वहां भी साफ-सफाई और विद्यालय संचालन की स्थिति बेहतर रखी जाए।

साथ ही सभी शिक्षकों व कर्मियों को यह सख्त हिदायत दी गई कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी राजनीतिक पोस्ट को डालने, लाइक या शेयर करने से बचें और किसी भी प्रत्याशी के साथ बैठक या प्रचार गतिविधियों में शामिल न हों।

बैठक में सेक्टर पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार, मिथिलेश कुमार, मिथिलेश तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।