Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सीवान: सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस को लेकर SDM की अध्यक्षता में बैठक

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान/महाराजगंज: सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 23 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा और आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासनिक स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

एसडीएम अनीता सिन्हा ने कहा कि सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या शांति भंग करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रयास करेंगे।