एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
- “रोक सकते हो किसी को?” बोलीं गोविंदा की पत्नी
लॉक अप रियलिटी शो में सुनिता अहुजा ने एक बार फिर पति गोविंदा के एक्स्ट्रा-मारिटल अफेयर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं किया जा सकता, जो होना था हो चुका है। सुनिता ने जोर दिया कि वे अपने बच्चों के लिए जीती हैं और इन मुद्दों को ज्यादा सोचकर अपना डायबिटीज बिगाड़ना नहीं चाहतीं।
शो के दौरान सह-प्रतियोगी श्रेया कलरा से बात करते हुए सुनिता ने कहा, “हुआ तो अब क्या कर सकते हैं... शुरू से ही हुआ है ना? हीरो हैं तो कुछ कह नहीं सकते। इस उम्र में सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगी। जैसे चल रहा है चलने दो।”
जब श्रेया ने पूछा कि क्या उन्हें दुख नहीं होता, तो सुनिता ने जवाब दिया, “फाइन है। मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।”
“24 घंटे सामने बैठकर रोकूंगी क्या?”
सुनिता ने आगे कहा, “तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं।”
उन्होंने अपनी प्राइवेसी पर भी जोर दिया। “हमारे दो घर हैं। उनके घर में बहुत लोग मिलने आते हैं। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए,” सुनिता ने बताया।
गोविंदा और सुनिता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों की दो संतानें हैं- बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। टीना 2015 में ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, जबकि यशवर्धन जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।
पति के रूप में नहीं, बेटे के रूप में पसंद
पिछले एक साल में सुनिता कई बार गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वे गोविंदा जैसे पति नहीं चाहतीं। “मैं फिर कहूंगी- गोविंदा अच्छे बेटे और भाई हैं। लेकिन पति के रूप में... मैं पार्टी करना, डिनर पर जाना, हॉलिडे मनाना पसंद करती हूं। लेकिन वे परिवार की जिम्मेदारी में इतने व्यस्त रहे कि खुद कभी जी ही नहीं पाए। 60 साल के हो गए, लेकिन खुद के लिए कभी जिया ही नहीं,” सुनिता ने कहा था।
उन्होंने यह भी कहा, “मुझे हमेशा लगता है कि मैं गोविंदा जैसा बेटा चाहती हूं, पति नहीं। अब पछताने का कोई फायदा नहीं। 40 साल हो गए, अब छोड़ भी नहीं सकती।”
गोविंदा का पलटवार: “साजिश है"
गोविंदा ने इन आरोपों को “बड़ी साजिश” बताया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि चुप रहने से वे कमजोर दिखते हैं। उन्होंने दावा किया कि परिवार के सदस्यों को भी अनजाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। सुनिता ने शो में साफ किया कि वे इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं देतीं और बच्चों की खुशी को प्राथमिकता देती हैं।
बॉलीवुड की जानी-मानी जोड़ी की 40 साल पुरानी शादी अब सुर्खियों में; यह विवाद पिछले एक साल से लगातार चर्चा में है। सुनिता अहुजा ने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बात रखी है, जबकि गोविंदा ने इसे साजिश करार दिया है। दर्शक इस जोड़ी की निजी जिंदगी पर लगातार नजर रखे हुए हैं।







