Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी सैंड आर्ट से वोट करने की अपील

बेतिया: भारत के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अंतिम चरण के मतदान को लेकर पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया समाहरणालय परिसर में एक शानदार सैंड आर्ट बनाकर लोगों से वोट करने की अपील की है।

उनकी कलाकृति में मतदान दिवस 11 नवंबर की तारीख अंकित है और दोनों साइड में एक युवा महिला और पुरुष मतदाता का बखूबी से चित्रण के साथ ही दो मतदाताओं की आकृतियाँ दिखाई गई हैं जो गर्व से अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखा रहे हैं। संदेश के रूप में मधुरेंद्र ने लिखा है- "चलो चलें, वोट करें! आपका वोट, बिहार का भविष्य!"

मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी यह कलाकृति जनजागरूकता अभियान स्वीप (SVEEP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवाओं को लोकतंत्र की शक्ति का एहसास कराना है।

यह सैंड आर्ट मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने और मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है।