Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

"सोनवा के रथ गहवा माई के" भजन का विमोचन सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • चौथी विशाल रथ यात्रा की तैयारियों को मिला नया उत्साह।

वीरगंज: श्री गहवा माई तीर्थ क्षेत्र विकास समिति द्वारा आगामी 32 आषाढ़ को आयोजित होने वाली मधेश प्रदेश की ऐतिहासिक एवं जनआस्था का प्रमुख केंद्र श्री गहवा माई की चौथी विशाल रथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए भक्तिमय भजन "सोनवा के रथ गहवा माई के" का डिजिटल वीडियो मंगलवार को वीरगंज स्थित माईस्थान मंदिर परिसर में एक विशेष समारोह के बीच सार्वजनिक किया गया।

गहवा माई के प्रति आस्था, श्रद्धा और भक्ति भाव को समर्पित इस भजन को वीरगंज के उभरते युवा गायक चंदन पंडित ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिपूर्ण इस भजन के माध्यम से गहवा माई की महिमा को देश-विदेश तक पहुँचाने की अपेक्षा आयोजकों ने व्यक्त की।

कार्यक्रम में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से "CHANDAN PANDIT OFFICIAL" यूट्यूब चैनल पर भजन देखने, सुनने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक साझा कर गहवा माई की महिमा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।

भजन विमोचन कार्यक्रम श्री गहवा माई तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री गहवा माई रथ यात्रा–2083 के संयोजक बसंत कुमार गुप्ता, समिति के सचिव लक्ष्मीनारायण गुप्ता (पप्पू गुप्ता), विद्वान पंडित एवं ज्योतिषाचार्य राजीव रंजन भारद्वाज सहित समिति के पदाधिकारी, स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गहवा माई की रथ यात्रा वीरगंज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसकी परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने तथा इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

समिति के अनुसार आगामी 32 आषाढ़ को आयोजित होने वाली चौथी विशाल रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रथ यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ तीव्र गति से जारी हैं।