Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सोशल मीडिया पर वायरल मुजफ्फरपुर में नहर व सड़क निर्माण में पुरानी ईंटों के उपयोग की खबर पर विभाग ने दी जानकारी

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना, मुजफ्फरपुर जिले में तिरहुत मुख्य नहर और सड़क निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों के उपयोग को लेकर उठे सवालों पर संबंधित विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है।

विभाग के अनुसार, यह मामला तिरहुत मुख्य नहर के कि.मी. 223.11 से कि.मी. 240.85 तक चल रहे पुनर्स्थापन एवं लाइनिंग कार्य से संबंधित है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस कार्य में पूर्व में बनी ईंट की लाइनिंग को हटाकर उसके स्थान पर पीसीसी लाइनिंग की जा रही है, जो स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि नहर से निकाली गई ईंटों का उपयोग लाइनिंग में नहीं किया जा रहा है। प्राक्कलन के अनुसार, इन ईंटों में से उपयोग योग्य (serviceable) ईंटों को नहर के दोनों डॉवेल तथा बाएं तटबंध पर ईंट सोलिंग कार्य में इस्तेमाल किया जाना निर्धारित है। इसके लिए प्राक्कलन में ईंटों की सल्वेज वैल्यू का भी आकलन किया गया है।

मुजफ्फरपुर में सड़क निर्माण कार्य के संबंध में विभाग ने बताया कि संवेदक के अनुसार टेंडर में लगभग 40 प्रतिशत कार्य पुराने ईंटों से करने का प्रावधान है। विभाग ने कहा कि इस तरह की सामग्री का पुनः उपयोग स्वीकृत प्राक्कलन और तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत प्रावधानों के तहत ही किए जा रहे हैं तथा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।