Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

सौतेले पिता की हैवानियत: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

स्टेट डेस्क, वेरोनिका राय ।

गोरखपुर में एक पिता ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, दूसरी पत्नी और उनकी बेटियां उसके साथ रहती हैं, जबकि तीसरी पत्नी वर्तमान में अपने मायके में है। पीड़िता की मां ने बताया कि पति ने उसकी अनुपस्थिति में कई दिनों तक नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह बेटी को जान से मारने की धमकी देता था।
मां ने अपनी बेटी को उदास और गुमसुम देखकर उससे प्यार से पूछताछ की, तब बेटी ने फूट-फूटकर रोते हुए सारी बात बताई। मां ने जब अपने पति से इस बारे में बात की और समझाने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।