लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
प्रतिनिधि, दरौंदा. छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर दरौंदा ढाला के समीप सड़क पार कर स्कूल जा रहा साइकिल सवार छात्र को शुक्रवार की सुबह में अनियंत्रित बोलोरो ने टक्कर मार दिया. जिसमें में गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान रेफर कर दिया. घायल छात्र सिरसांव मठिया (कोडारी खुर्द) गांव निवासी अशर्फी साह का 12 वर्षीय लड़का विनोद कुमार है. जो प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को महाराजगंज सेंट जोसेफ स्कूल में साइकिल से पढ़ने के लिए जा रहा था.







