Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्व. कन्हैया ठाकुर के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुन्ना शाही

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी ।

सीवान/दरौंदा : पीपरा गांव में कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड अंतर्गत पीपरा गांव में बुधवार की संध्या को समाजसेवी कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वे पूर्व शिक्षक बिरेंद्र ठाकुर के भाई तथा विजय ठाकुर, डॉ. तरुण ठाकुर, अधिवक्ता निका गर्ग और पूर्व सरपंच आशा देवी के चाचा थे।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी ने कन्हैया ठाकुर के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि शरीर नश्वर है, लेकिन कर्म अमर होते हैं। कन्हैया जी ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। वहीं नेता उमेश सिंह ने उनके त्याग, सेवा और समर्पण को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सभा में जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, जदयू नेता विजय वर्मा, मनोज सिंह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, नेता मुन्ना शाही, पैक्स अध्यक्ष छोटकू सिंह, समाजसेवी संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, आनंद सिंह, पूर्व जिला पार्षद जनार्दन सिंह, राजन सिंह, मनीष सिंह, पत्रकार राजीव कुमार भारती एवं रविंद कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार, विशाल सिंह, संदीप कुमार गुलेरिया, विशाल यादव, नंदकिशोर यादव, कादिर अहमद, नीलगगन गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।