Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम और निरंकारी मिशन का हुआ स्वच्छता कार्यक्रम

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती 

'प्रोजेक्ट अमृत' के तहत कलेक्टरेट सरोवर की सफाई किया गया - रामदर्श सिंह 

सीवान महाराजगंज स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 - 26 और  निरंकारी मिशन के सैकड़ो सेवादल सदस्यो द्वारा महाराजगंज में कलेक्टरेट सरोवर की विधिवत सफाई की गयी। महाराजगंज नगर पंचायत के स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन सोनाली छाया ने बताया कि स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और आज ऐसे में इन सब सेवा दल के द्वारा किया गया कार्य काफी सराहनीय है, मौके पर महाराजगंज अंचल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार भी स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने,  मिशन के महराजगंज ब्रांच के मुखी डॉ रामदर्श सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया की परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार रविवार को जल संरक्षण का यह विशाल अभियान देशभर के 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

बसंतपुर मुखी श्रीमती उर्मिला सिंह जी ने बताया की बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणास्पद शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 'प्रोजेक्ट अमृत' स्वच्छ जल स्वच्छ मन का सूत्रपात हुआ था, जिसके चौथे चरण के तहत आज देश के अनेक स्थानों पर नदियों, झीलों,तालाबों, कुओं एवं झरनों की सफाई कर 'प्रदूषित अन्दर हो या बाहर दोनों हानिकारक है ' का संदेश दिया जा रहा है।
सफाई अभियान के बाद उसी स्थल पर निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर जामो बाजार के  मुखी श्री संजय सुमन जी, मिरजुमला मुखी श्री कैलाश पंडित जी सहित मिशन के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे मुख्यरूप से महाराजग संचालक- रविकिशोर प्रसाद शिक्षक- अशोक पंडित ,जामो- संचालक- बिरेंद्र पंडित
शिक्षक- हरेराम प्रसाद बसंतपुर बब्लू कुमार जितेंद्र कुमार
मिरजूमला  के संचालक- संदीप कुमार शिक्षक- शंभु राम उपस्थित रहे।