Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलना समाज के लिए जरूरी : अजय कुमार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

सीवान/महाराजगंज: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर के लक्ष्य एकेडमी विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान समाज सुधारक और प्रखर चिंतक थे। वे विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे।

सांसद ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आजीवन देश सेवा में समर्पित रहे और उनकी विचारधारा को न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी सम्मान मिला।

समारोह के दौरान सांसद सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय कुमार गुड्डू, डॉ. त्रिपुरारी शरण, जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी, सुप्रिया कुमारी, कालीचरण प्रजापति, प्रवक्ता दिलीप सिंह, विद्याभूषण मिश्रा और राहुल सिंह टार्जन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।